Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

हावड़ा में माध्यमिक परीक्षा देकर लौट रहे छह छात्र घायल, एक की हालत गंभीर

घटना की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है

06 Feb 2026

हावड़ा में माध्यमिक परीक्षा देकर लौट रहे छह छात्र घायल, एक की हालत गंभीर

हावड़ा। हावड़ा जिले के जगतबल्लभपुर थाना अंतर्गत हांताल इलाके में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में इतिहास की परीक्षा देकर घर लौट रहे छह परीक्षार्थी घायल हो गए। घायलों में एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए कोलकाता रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, घायल सभी छह छात्र बरगाछिया प्रियनाथ स्कूल के छात्र हैं। माध्यमिक परीक्षा के लिए उनका परीक्षा केंद्र हांताल विशालक्ष्मी हाई स्कूल में पड़ा था। परीक्षा समाप्त होने के बाद छहों छात्र दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर घर लौट रहे थे।
हांताल इलाके में अचानक एक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। पीछे से आ रही दूसरी बाइक भी नियंत्रण खो बैठी और पहली बाइक से टकरा गई। तेज आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क से उठाकर प्राथमिक मदद दी। बाद में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। एक छात्र की हालत गंभीर होने के कारण उसे कोलकाता स्थानांतरित किया गया है।
घटना की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एक की हालत गंभीर
घटना की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News